साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बरहेट l अपर समाहर्ता गौतम भगत ने मंगलवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान बीडीओ अंशु कुमार पांडे शामिल रहे l निरीक्षण के दौरान एडीसी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद से गोदाम के स्टॉक भंडारण की बारीकी से जानकारी ली l वहीं सभी राशन कार्ड धारी को समय पर चावल वितरण करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया l इसके साथ-साथ नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को समय पर चावल उठाव करने की बात कही l मौके पर जेई अब्दुल गफ्फार, साहिन इक़बाल ,एजीएम सहित अन्य मौजूद थे l फोटो:04

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...