चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा, संवाददाता। जिले में चल रहे होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसपर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि पूरी बहाली प्रक्रिया वरीय अधिकारियों के निर्देश और निगरानी में पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चयन के हर चरण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। अपर समाहर्ता ने अभ्यर्थियों, उनके परिजनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों...