गिरडीह, अगस्त 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के सभी मौजा की जमीन से संबंधित जमाबंदी रजिस्टर-2 की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के मामले में किसानों ने आंदोलन की रूपरेखा तय की है। रजिस्टर-2 की सत्यापित प्रति नहीं मिलने से नाराज किसानों 18 अगस्त से अपर समाहर्ता कार्यालय के समक्ष 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान किया है। सर्कस मैदान गिरिडीह में मंगलवार को किजपा द्वारा आयोजित बैठक में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के अनुपालन को लेकर दायर सिविल कंटेम्पट केस संख्या 58/2026 में न्यायालय ने 18 जुलाई 2026 को आदेश दिया था कि अपर समाहर्ता गिरिडीह तीन सप्ताह के अंदर उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। न्यायालय ने यह भी ...