गुमला, अप्रैल 15 -- गुमला संवाददाता। अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक व आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में नामांकित 240 छात्राओं में से 217 की उपस्थिति दर्ज की गई। शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विद्यालय में 12 स्वीकृत पदों के विरुद्ध चार स्थायी एवं छह अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा षष्ठ से 8वीं तक अंग्रेजी व विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी पाई गई। जिस पर अपर समाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विज्ञान यह भी पढ़ें- शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत अनुपालन करें निजी विद्यालय विषय की पढ़ा...