दरभंगा, मई 2 -- दरभंगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अपर सचिव व वित्तीय सलाहकार नीतीश्वर कुमार ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अपर सचिव ने केंद्र में कार्यरत कर्मियों के कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी ली। साथ ही मिशन शक्ति डैशबोर्ड पर दर्ज मामलों एवं उनके निष्पादन की प्रगति से भी अवगत कराया गया। मौके पर महिला एवं बाल विकास निगम, पटना के वरीय परामर्शी सुमित सौरव, आईसीडीएस डीपीओ ब्रजेश कुमार, डीपीएम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.