रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- असद जावेद, खटीमा। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अपर सचिव मायावती ढकरियाल ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और सभी योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं, खासकर ग्रामीण सड़कों के निर्माण और हाई-टेक बस स्टेशन जैसी सुविधाओं पर विशेष चर्चा हुई। अपर सचिव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की य...