लखनऊ, फरवरी 18 -- एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का मोबाइल हैक करने के साथ ही प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने उनके परिचितों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जालसाज उनके जानने वालों से मोबाइल नंबर और पैसों की मांग कर रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके कई परिचितों ने सीधे फोन कर इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी। परिचितों के फोन से खुली पोल ज्ञानेंद्र वर्मा को लगातार फोन आने लगे। कॉल करने वालों ने बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि "आपका नंबर डिलीट हो गया है, दोबारा भेज दें"। कुछ लोगों से पैसों की भी मांग की गई। शक होने पर लोगों ने फेसबुक पर जवाब देने के बजाय सीधे अपर सचिव को फोन किया। तभी यह स्पष्ट हुआ कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.