पलामू, अगस्त 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला अभियोजन कार्यालय में धनंजय देव पांडेय ने अपर लोक अभियोजक के पद पर योगदान दिया है। वे पहले गोड्डा में अपर लोक अभियोजक के पद पर पदस्थापित थे। पलामू के प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय ने धनंजय देव पांडे को जिला अभियोजन कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। धनंजय देव पांडेय ने कहा कि वे सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे पीडित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभियोजन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जाएगी। सहायक लोक अभियोजक उस्मान गनी, जगन्नाथ, शैलेश रंजन, जस्टिन सोरेंग के अलावा जिला अभियोजन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी लोगों ने भी अपर लोक अभियोजक का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...