अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता को हर महीने 20 हजार, सुनवाई के 8000
लखनऊ, जून 3 -- विशेष संवाददाता,लखनऊ अपर मुख्य अधिवक्ता को अब रीटेनरशिप फीस के तौर पर 12 हजार के बजाय 20 हजार रुपये मिलेंगे जबकि हर सुनवाई के लिए उन्हें 5000 रुपये के बजाय 8000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। स्थाई अधिवक्ता और अपर शासकीय अधिवक्ता की रीटेनरशिप फीस 9000 से बढ़ाकर 15000 रुपये और हर बहस के दिन 3000 के बजाय 5000 रुपये दिए जाएंगे। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की रीटेनरशिप फीस 18000 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है। वहीं, हर सुनवाई के लिए इन्हें 10 हजार के बजाय 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। विशेष पैनल अधिवक्ता को अब तक 15 हजार रुपये एक केस की एक दिन में सुनवाई के लिए दिया जाता था और एक से ज्यादा केस होने पर अधिकतम 25 हजार रुपये का भुगतान होता था। यह भी पढ़ें- कैबिनेट - सरकारी वकीलों की फीस बढ़ी, महाधिवक्ता को रीटेनरशिप के मिलेंगे 1.25 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.