सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने शहर के मॉडल विद्यालय वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, छात्रों की बैठक व्यवस्था, वर्ग व्यवस्था, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, शौचालय व पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में वर्ग का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में वर्ग दशम के छात्रों से प्रश्न व उत्तर का सेशन चला। छात्रों से परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा की। अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों से भी प्रश्न - उत्तर का आदान-प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान आरडीडी सारण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षिका काजल बाला, प्रज्ञा अनामिका तिवारी, सोनी कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.