मेरठ, अप्रैल 27 -- प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (पशुपालन) मुकेश मेश्राम ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसे की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि दानदाताओं को गोवंशों के लिए भूसा दान देने के लिए प्रेरित किया जाए। गोशाला परिसर में चार बीघा जमीन पर लगाई गई नेपियर घास को मौके पर जाकर देखा। आदेश दिये कि गोशाला में खाली पड़ी जमीन पर भी नेपियर घास उगाई जाये। इस दौरान पांच मुख्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का भी निरीक्षण किया। कैमरे का चलाकर देखा और कहा कि इन कैमरों को सीधे लखनऊ से जोड़ा गया है ताकि समय-समय पर गोशाला की गतिविधियों की जांच की जा सके। वहीं गोशाला पहुंचने पर अपर मुख्य सचिव का उपसभापति मुकेश गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। पिंजरापोल गोशाला में ब्लॉ...