हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार (सीटू) ने कहा कि झारखंड के अपर मुख्य सचिव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा औपचारिकता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में लंबे समय से माइक्रोस्कोप के अभाव में आंख के ऑपरेशन बंद हैं। डायलिसिस सेंटर बिना डॉक्टर के चल रहा है, जबकि रोज करीब 30 मरीजों का डायलिसिस होता है। साथ ही कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग में भी डॉक्टरों की कमी है, जिससे गरीब मरीजों को बाहर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जनहित में इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.