रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने से पहले अपर बाजार क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को लाइसेंस शुल्क जमा करने की सुविधा देने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है। यह शिविर अपर बाजार स्थित डिबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में 9 से 11 मार्च तक लगेगा। जिसमें सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम द्वारा आवंटित भूमि या दुकानों के लाइसेंसधारी मासिक किराया और लाइसेंस शुल्क आसानी से जमा कर सकेंगे। निगम के अनुसार जिन दुकानदारों या लाइसेंसधारियों पर बकाया शुल्क है, वे इस कैंप में पहुंचकर आसानी से अपना भुगतान कर सकते हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि शिविर लगाने का उद्देश्य लाइसेंसधारियों को अलग से निगम कार्यालय जाने की परेशानी से बचाना और उन्हें एक ही स्थान पर बकाया जमा करने की सुविधा देना है।

हिंदी हिन्...