रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम ने शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। शनिवार को वार्ड संख्या 20 के अपर बाजार की रंगरेज गली में अवैध रूप से बनी अस्थायी दुकानों को हटाया गया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान चलाते हुए सड़क पर कब्जा कर बनाए गए शेडयुक्त ढांचों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब सात अवैध संरचनाओं को हटाया गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया। लंबे समय से इन अवैध दुकानों के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठोड़ी सुचारु हुई। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों को अवरोधमुक्त करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मुख्य सड...