देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने शुक्रवार को एकौना थाने व रुद्रपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सफाई, पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएं सुनी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय एकौना थाने एवं रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहने, खाने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक हों। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.