पीलीभीत, फरवरी 28 -- जहानाबाद। होली पर्व को लेकर जिले के अतिसंवेदनशील थाना क्षेत्र जहानाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च जहानाबाद थाने से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमा। एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल सीओ ट्रैफिक विद्याभूषण मौर्य ने थाना जहानाबाद के पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया। एएसपी ने जहानाबाद पुलिस को प्रत्येक होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थल पर एक समिति का गठन कर पुलिस से संपर्क रखा जाए। किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। सभी चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण करें।

हिंदी हिन्द...