मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। तिरहुत प्रमंडल के पूर्व अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ सुरेश प्रसाद के निधन पर वर्तमान अपर निदेशक डॉ अजय कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ प्रसाद के निधन से चिकित्सा जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। डॉ प्रसाद 31 जनवरी को रिटायर करने वाले थे। उनके निधन पर क्षेत्रीय अपर निदेशक कार्यालय के विभु तिवारी, शशि, ऋतु राय, नरेश साहू, गजानंद गुप्ता, राजेश झा आदि ने शोक जताया है। डॉ प्रसाद बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले ही उनका एक ऑपरेशन हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...