अपर नगर आयुक्त ने सामने चलवाकर देखे बाढ़ नियंत्रण के पंप
लखनऊ, जून 13 -- मानसून से पहले बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने शनिवार को जोन-1 के नालों और बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोमती नगर और बटलर पैलेस स्थित बाढ़ पंपिंग स्टेशनों पर पंपों को अपने सामने चलवाकर उनकी कार्यक्षमता जांची और अधिकारियों को सभी मशीनों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने बैरल नंबर-20 के पास बालू अड्डा से आने वाले नाले का निरीक्षण किया, जहां सफाई कार्य चल रहा था। इसके बाद उन्होंने विक्रमादित्य मार्ग स्थित मार्टिनपुरवा नाला और पुलिया की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बरसात से पहले सभी अवरोध हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जाए। उन्होंने गोल्फ क्लब और लोरेटो स्कूल के पास स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.