रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) कार्यों का बुधवार को अपर नगर आयुक्त सह नगर जनगणना पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, कार्यप्रणाली और फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों से संवाद कर उन्हें आने वाली व्यावहारिक व तकनीकी कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड में कार्यरत कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त न...