फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- अपर नगर आयुक्त ने गुरुवार को नगर निगम में कई विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों के कार्य पर विशेष ध्यान दिया साथ ही लापरवाही बरतने वालों को फटकार लगाते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। दोपहर में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय, निर्माण विभाग, जनगणना के अलावा प्रकाश विभाग का व्यापक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों से कार्यों से संबंधित पूछताछ की। कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना ट्रेनिंग में लापरवाही पर मुकदमे की चेतावनी जन्म मृत्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.