हाथरस, मई 31 -- सादाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी के अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर उनका सामूहिक रूप से बुके भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लेखपालों एवं राजस्व अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि मनीष चौधरी ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे। उनकी पदोन्नति से तहसील परिवार एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर तहसीलदार हेमंत चौधरी, नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता, देवव्रत गौतम (तहसील अध्यक्ष), नरेंद्र देव (मंत्री), बृजेश कुमार कौशिक (...