हापुड़, मई 18 -- अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम ने सभी अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के आश्रितों, वीर नारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई, इसपर एडीएम ने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं पूर्व सैनिकों के लिए संचलित है, उनका लाभ भी शत-प्रतिशत दिलाया जाए।बैठक में ले.कर्नल विवके सिंह, ले.कर्नल अंशुल, आनरेरी कैप्टन (से.नि.) राजेश पाल, आनरेरी कैप्टन महीपाल सिंह, सूबेदार अय्यूब खान, दफेदार यतेन्द्र चड्ढा, हवलदार गजब...