रिषिकेष, मार्च 28 -- अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने शनिवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रेणु बिष्ट ने उन्हें गंगा घाटों पर रेलिंग और सुरक्षा सांकल लगवाने के लिए कहा। जिस पर अपर मेला अधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में मार्गों की स्थिति को भी देखा। विभागीय अधिकारियों से कुंभ से संबंधित जरूरतों की जानकारी भी मिली। विधायक रेणु ने बताया कि कुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु स्वर्गाश्रम और आसपास क्षेत्र में भी पहुंचेंगे, जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं से संबंधित व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद होना जरूरी है। इस बाबत अपर मेला अधिकारी को आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.