प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़। जिला कारागार के विचाराधीन बंदी विनोद कुमार शुक्ल पुत्र जगदम्बा निवासी शुकुलपुर, अंतू के मौत प्रकरण की डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मजिस्ट्रीयल जांच का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने अपर एसडीएम प्रथम को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जांच अधिकारी को घटना घटित होने की परिस्थितियों व सम्बन्धित सभी लोगों के अभिकथन व साक्ष्य लेकर समस्त पहलुओं की गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या 15 दिवस में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...