कौशाम्बी, फरवरी 9 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। अपर आयुक्त प्रशासन ने सोमवार को तहसील चायल पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सत्यापन, बूथ वार कार्यों की स्थिति और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। अपर आयुक्त प्रशासन रत्न प्रिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए बीएलओ एवं लेखपालों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने और त्रुटियों के संशोधन का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने...