गाजीपुर, जुलाई 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अपर आयुक्त और अपर निबंधक, उत्तर प्रदेश और प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड श्रीकांत गोस्वामी ने जनपद भ्रमण के दौरान बी-पैक्स बासूपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत समिति परिसर में बरगद और आम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान श्रीकांत गोस्वामी ने समिति में उर्वरकों की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव, कंप्यूटरीकरण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहकार सारथी योजना के तहत संचालित कंप्यूटरीकरण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की।इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी गाजीपुर के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में गेहूं की डिलीवरी, प...