मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में ईंट-भट्ठों से जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए राज्य कर विभाग और ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राज्य कर कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपर आयुक्त ग्रेड -1 राज्य कर वाराणसी जोन, मिथिलेश कुमार शुक्ल ने ईंट-भट्ठा संचालकों को निर्देशित किया। अवगत कराया कि ईंट भट्ठों से सरकार को अपेक्षित राजस्व नहीं प्राप्त हो रहा है। कहा कि सभी भट्ठा संचालक कोयले एवं चक्कर के आधार पर नियमानुसार सही-सही टर्नओवर घोषित करते हुए अधिकतम टैक्स जमा करें। इसके अतिरिक्त ईंट-भट्ठे के बकायेदारों के सम्बन्ध में तत्काल समस्त वैट एवं जीएसटी अवधि के बकाये को जमा करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में डिप्टी कमिश्नर अवनीश चौधरी, मनोज कुमार यादव तथा ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष वी...