शामली, फरवरी 28 -- थाना भवन नगर के खंड विकास कार्यालय में पहुंचे अपर मंडल आयुक्त रमेश यादव के सामने कुछ सभासदों ने नगर पंचायत के रुके विकास कार्यों की शिकायत की वही नगर के मुख्य बाजारों में व मुख्य मार्ग पर लगे अतिक्रमण को हटाने की मांग भी रखी गई जिस पर उपमंडल आयुक्त ने अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। अपर मंडल आयुक्त सहारनपुर ने खंड विकास कार्यालय व नगर पंचायत थाना भवन पहुंच निरीक्षण किया। अपर मंडल आयुक्त सहारनपुर रमेश यादव शनिवार की दोपहर थाना भवन विकासखंड कार्यालय पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने विकास खंड थाना भवन कार्यालय का निरीक्षण किया। विकासखंड में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। लगभग सभी कार्यों पर अपर मंडल आयुक्त संतुष्ट दिखे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद को विकास कार्यों की निगरानी व जांच के निर्देश दिए। इस दौरान समूह...