बिजनौर, मार्च 11 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की ओर से लेखपाल के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। नजीबाबाद पहुंचे अपर आयुक्त मुरादाबाद प्रशासन ने लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को भाकियू संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में तहसील नजीबाबाद में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर लेखपाल की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। नजीबाबाद पहुंचे अपर आयुक्त मुरादाबाद प्रशासन ने एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। विपिन कुमार ने बताया कि अपर आयुक्त प्रशाशन मुरादाबाद अरुण कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह को आदेशित किया कि उक्त लेखपालों के विरुद्ध त्वरित विभागीय कार्यवाह...