लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया। भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों दलों के झंडे जलाकर विरोध जताया। अपर्णा यादव ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के मुद्दे पर सिर्फ दिखावा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कभी नहीं चाहते कि आम घर की महिलाएं आगे बढ़कर संसद तक पहुंचें। उनके मुताबिक, ये दल केवल अपने परिवारवाद को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं और "नारी शक्ति" उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।पीएम मोदी की अपर्णा ने की तारीफ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण कानून पास कराने के लिए गंभीर प्रयास किए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.