अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार को बड़ा झटका
नई दिल्ली, मई 13 -- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक को तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रतीक की हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से मौत की बात कही जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। प्रतीक के निधन की खबर के बाद सैफई से लेकर लखनऊ तक हर कोई सन्न है। अस्पताल में परिवार और समर्थकों का धीरे-धीरे जमावड़ा हो रहा है। डाक्टरों के अनुसार 38 वर्षीय प्रतीक यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रतीक पिछले कुछ दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.