हाथरस, मई 13 -- सादाबाद। अपरा एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धनधाम श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बाबा के दिव्य और आकर्षक श्रृंगार के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। वहीं मंदिर में स्थापित बाबा गोवर्धन महाराज की प्रतिमा की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगीं। कोई श्रद्धालु बाबा के चरणों में गुलाब का फूल अर्पित करने पहुंचा तो कोई नम आंखों से अपनी पीड़ा और मन की बात बाबा को सुनाता नजर आया। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में फूलों से हुआ बाबा श्रीश्य...