बदायूं, मई 14 -- मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी अंकिता शर्मा ने लंबित विवेचनाओं, महिला अपराध, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। थाना प्रभारियों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिलेभर के राजपत्रित अधिकारियों, थाना और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर उनका समय से निस्तारण कराया जाए। यह भी पढ़ें- अपराध पर सख्ती, साइबर से शराब तक हर मोर्चे पर पु...