फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों युवक नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की पहचान सन्नी और अभिषेक निवासी गांव सोतई के रूप में हुई है। टीम ने उन्हें सेक्टर-87 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह मामला थाना छांयसा में दर्ज था। शिकायतकर्ता देवेन्द्र, निवासी गांव मौजपुर, ने बताया था कि उसने 28 जुलाई 2025 को अपनी मोटरसाइकिल गांव अटाली में एक मैकेनिक के पास खड़ी की थी, जहां से बाइक चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम ने आरोपितों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.