कोडरमा, जनवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता बिहार से लौटने के क्रम में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे कोडरमा में हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। माफियाओं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। अर्जुन मुंडा ने खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की कल्पना करना मुश्किल है। सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.