मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में लगातार हो रही छिनतई व लूट की वारदात को रोकने के लिए स्थाई चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन पोस्ट पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अब तक 20 से अधिक स्थल का चयन किया गया है। अहियापुर इलाके में सबसे अधिक आठ प्वाइंट पर चेकिंग प्वाइंट बनाने की योजना है। इस थाना क्षेत्र में सबसे अधिक बाइकर्स गैंग सक्रिय है। इसी तरह सदर, ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा, नगर, काजी मोहम्मदपुर इलाके में ऐसे प्वाइंट चयनित किए जा रहे हैं, जहां से अपराधियों के निकलने की आशंका है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को अहियापुर इलाके के चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.