मधुबनी, मई 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। 'बारह साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रम आयोजित कर घर-घर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारह वर्षों की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसमें बूथ स्तर से लेकर मंत्री-मुख्यमंत्री तक भाग लेंगे। बेनीपट्टी के परौल में खेल मैदान के निकट 14.50 लाख की लाागत से निर्मित बहुउद्देशिय मंच का शनिवार को उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरेर मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र उर्फ संजू ने किया। विधायक ने ग्रामीण पूर्व सैनिक गंगाधर ठाकुर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे धन्यवाद के पात्र हंै कि उनके युद्ध कला से प्रसन्न होकर सरकार ने जो चार एकड़ जमीन उनके नाम बंदोबस्त किया था, जिसे उन्होने सार्व...