रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि शहर में हुई तीनों घटनाओं के सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच युद्ध स्तर पर जारी है। पुलिस प्रशासन इस त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई का पात्र है। ऐसे में इन मामलों पर राजनीति करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लालपुर की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। इस मामले में पीड़ित बच्ची को हर संभव सुविधा और न्याय मिलना चाहिए। साथ ही आरोपियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए तथा सजा तय करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। भाजपा पर निशाना साधते हुए दुबे ने कहा कि अपराध को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश घटिया राजनीति है। रातू, कांके और कोकर में आदिवासी युवती से जुड़े मामलों में भाजपा का आंदोलन कहां चला जाता है। जहां राजनीतिक लाभ दि...