अपराध नियंत्रण में बेहतर पुलिसिंग के साथ सामाजिक दायित्व का सामंजस्य जरूरी : आईजी
बोकारो, जून 6 -- उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन समाज और परिवार को भी अपराध बोध को रोकने के प्रति जागरूक रहना होगा। डीसी कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में आईजी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक दिन में अपराधी नहीं बनता। ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों के व्यवहार और मनोभाव में होने वाले बदलावों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि उनमें अच्छे संस्कार विकसित हों और वे अपराध की दुनिया से दूर रहें। बैठक में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और एसपी नाथु राम मीणा ने जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा की तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.