अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि
गोपालगंज, जून 17 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। अब पंचायत प्रतिनिधि भी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। संबंधित थानों की पुलिस पंचायत दफादारों और चौकीदारों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर संकलित कर रही है, ताकि उन्हें अपराध नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों से जोड़ा जा सके।
पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पंचायत दफादार एवं चौकीदारों के माध्यम से जिला पार्षद, मुखिया, पैक्स अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच तथा ग्राम कचहरी के सचिवों के मोबाइल नंबर एकत्र किए जा रहे हैं। इनके सहयोग से छोटे-छोटे घरेलू विवाद, जमीन संबंधी विवाद, गली-नाली और ग्रामीण सड़क से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.