दरभंगा, अप्रैल 2 -- बिरौल। अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने को लेकर गुरुवार को अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने थानाध्यक्षों को पुलिसिंग के तौर-तरीकों में सुधार लाने एवं बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि कई मामलों में अनुसंधान की गति धीमी है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने वैसे थानेदारों को निर्देश दिया कि कार्यशैली में सुधार लाते हुए मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...