पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान अभियान के दौरान य...