आरा, अगस्त 31 -- -जगदीशपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में एसपी का निर्देश -बोले : अपराध नियंत्रण को सतत अभियान चलाएं, लंबित कांडों के निष्पादन में लायें तेजी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित का अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ जनता का विश्वास जीतने पर काफी जोर है। इसके लिए एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जन सेवा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। पुलिस कार्यालय के सभागार में जगदीशपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल के विभिन्न थानों के कांडों की गहन समीक्षा की और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। अनुमंडल क्षेत्र में अपराध और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने कानून व्यवस्थ...