रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में गुरुवार को जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों औक अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। इसमें अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण और लंबित वि...