रामगढ़, जून 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने शनिवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी प्रभारियों के साथ पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हुए। इस दौरान एसडीपीओ ने कानून-व्यवस्था के बेहतर संधारण, अपराध नियंत्रण तथा जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कोयला चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- पुराने मामलों का त्...