बक्सर, जून 18 -- निरीक्षण सभी मामलों का समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए: एसपी गश्ती व्यवस्था मजबूत कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का निर्देश डुमरांव, संवाद सूत्र। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने गुरुवार को कोरानसराय थाने का औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण और जनसंवाद पर एसपी का जोरनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अभिलेख, लंबित कांड, अनुसंधान कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच की। इस दौरान लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प...