कन्नौज, मार्च 7 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम क्षेत्र में पुलिस की सख्ती और लगातार निगरानी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध के मामलों में कमी दर्ज की गई है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में जहां कुल 384 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 355 रह गई। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2025 में महिलाओं से जुड़े 66 मामले दर्ज किए गए। वहीं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 471 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 46 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा सात अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चोरी की घटनाओं पर भी काफी हद तक नियंत्...