सराईकेला, मई 5 -- सरायकेला। क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अंचल निरीक्षक संजय प्रसाद की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में थानावार अपराध की समीक्षा की गई। पेंडिंग मामलों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अंचल निरीक्षक ने ''एंटी सेटिंग'' को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, क्षेत्र के चिह्नित 18 अपराधियों की सूची जारी करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अंचल के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 'अपराध पर नियंत्रण के लिए जनता संग समन्वय जरूरी' यह भी पढ़ें- कानून-व्य...