हरिद्वार, जुलाई 23 -- पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जून माह की अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, रिकवरी बढ़ाने, नशा तस्करी, वाहन चोरी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और बेहतर समन्वय से काम करने के भी निर्देश दिए गए। गोष्ठी में एसएसपी ने पिछले माह जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। साथ ही कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने की हिदायत दी। गोष्ठी में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए गतिमान तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान एसएसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ ही कांवड़ मे...