अपराध के हॉटस्पॉट चिह्नित, संयुक्त निगरानी होगी
वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन पर रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त समन्वय गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी, जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह और सहायक सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) अरविंद कुमार ने अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। खासकर हॉस्पॉट और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। अधिकारियों ने इन स्थानों पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और पहचान, सूचना तंत्र मजबूत करने और वारदात होने पर तत्काल आपसी समन्वय स्थापित करके प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की ड्यूटी लिस्ट का आपस में आदान-प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: आरपीएफ-जीआरप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.